Sunday, 14 August 2016

छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक दंगल

चुनाव छात्रसंघ के, टीम भाजपा व कांग्रेस  की लगी हुई, , की इस चुनावी दंगल को कैसे पार किया जावे!


 मो.ला. सु. वि.वि  उदयपुर में चल रहे केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में ABVP  के टिकिट पर लड़ रहे भाजपा के पूर्व  प्रदेश मंत्री व आनदमई गैंग के प्रमुख प्रमोद सामर के पुत्र नीरज सामर के होने से पूरी भाजपा चुनाव में लगी हुई हे वही सामने निर्दलीय उम्मीदवार मयूर ध्वज सिंह के चुनीवी समर में ताल ठोके से भाजपा पूरी तरह से उहापोह की स्तिथि में उनके छुवि कैम्पैन में पूरी भाजपा जिला कमिटी लगी हुई है वही मयूरध्वज  सिंह के साथ छात्र व् छात्रनेता  अब देखना ये हे की फिर ABVP जमानत भी बचा पाते  है  की नहीं !







Saturday, 13 August 2016

14 वि विधानसभा के 6 वे सत्र में माननीय सदस्य म. रणधीर सिंह जी भींडर साहब ने सलूम्बर में हुए कथित चीनी घोटाले को प्रश्नकाल में उठाया

14 वि विधानसभा के 6 वे  सत्र में माननीय सदस्य म. रणधीर सिंह जी भींडर साहब ने  सलूम्बर में हुए कथित चीनी घोटाले को प्रश्नकाल में उठाया 

 

1. क्‍या यह सही है कि 11.01.2016 को मण्‍डी सचिव द्वारा तितरडी में लेवी चीनी जब्‍त की थी जो सलूम्‍बर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. से भरकर कालाबाजारी करने हेतु रवाना हुई थी यदि हां, तो उक्‍त चीन किसकी और उसकी कितनी मात्रा थी।
2. क्‍या यह भी सही है कि उक्‍त चीनी राशन डिलरों की थी ? जिसको समिति ने वितरण रजिस्‍टर में दर्ज कर वितरण करना बता दिया था परन्‍तु चीनी सेंटरों तक नहीं पहुंची व गोदाम में ही रख दी गई ? जिसको उक्‍त तिथि को चीनी व्‍यापारी की गाडी में भरवाई गई थी । उसमें बिल, चालान इत्‍यादि ड्राईवर के पास मौजुद नहीं थे केवल कच्‍ची स्लिप ड्राईवर के पास मौजुद थी ।
3. क्‍या यह भी सही है कि उपरोक्‍त मसले को विभाग रफादफा करना चाहता है। यदि हां ,तो इस प्रकरण की किसने जांच की व क्‍या नतीजा आया ? पूर्ण विवरण सदन की मेज पर रखे।

उत्तर- 1) जी, हां। यह सही है कि दिनांक 11.01.2016 को सचिव, कृषि उपज मण्‍डी समिति(अनाज), उदयपुर के द्वारा 100 क्विंटल चीनी जब्‍त की थी। यह चीनी सलूम्‍बर क्रय विक्रय सहकारी समिति, सलूम्‍बर के द्वारा वाहन संख्‍या जीजे-6जेडजेड2456 में भरकर तहसील सलूम्‍बर की उचित मूल्‍य दुकानों पर पहुंचाई जा रही थी।

2) जी, हां। उक्‍त 100 क्विंटल चीनी तहसील सलूम्‍बर के 9 सेन्‍टर क्रमश: सलूम्‍बर नगरपालिका दुकान नम्‍बर 05, दुकान नम्‍बर 04, दुकान नम्‍बर 07, डगार-ए, जेताणा, उथ्‍रदा-ए, उथरदा-सी, जेतपुरा, बस्‍सी-बी सेन्‍टरों पर पहुंचाई जानी थी। सचिव, कृषि उपज मण्‍डी उदयपुर के द्वारा चीनी व वाहन जब्‍त किया, उस वक्‍त वाहन चालक के पास बिल व बिल्‍टी मौजूद नहीं मिले।

3) दिनांक 11.01.2016 को स्‍वयं जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, सलूम्‍बर जयपुर की टीम श्री कुशाल बिलाला, प्रवर्तन अधिकारी एवं श्री निशान्‍त पंचौली, प्रवर्तन निरीक्षक, जयपुर के साथ सलूम्‍बर क्रय विक्रय सहकारी समिति, सलूम्‍बर के गोदाम की जांच की गई। श्री जयमल राठौड, तत्‍कालीन प्रवर्तन अधिकारी, सलूम्‍बर के द्वारा जब्‍त चीनी एवं वाहन को अपने कब्‍जे में लिया जाकर क्रय विक्रय सहकारी समिति, उदयपुर की सुपुर्दगी में दिया गया व आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम,1955 की धारा 6ए के तहत प्रकरण बनाकर चीनी मय वाहन को राजसात कराने हेतु मा.न्‍यायालय जिला कलक्‍टर, उदयपुर में दिनांक 15.01.2016 को प्रकरण संख्‍या 3/2016 दर्ज करवाया तथा पुलिस थाना, हिरणमगरी, उदयपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 157/2016 दिनांक 06.04.2016 को दर्ज करवाई है, जिसमें अनुसंधान जारी है। मा.न्‍यायालय जिला कलक्‍टर, उदयपुर में दर्ज 6ए प्रकरण संख्‍या 3/2016 में दिनांक 05.04.2016 को निर्णय पारित हुआ है, जिसमें जब्‍त चीनी 100 क्विंटल को राजसात कर दिया गया है। उपरोक्‍त 9 उचित मूल्‍य दुकानों के उपभोक्‍ताओं में चीनी वितरण कर प्राप्‍त राशि राजकोष में जमा करवाई जानी है।
   
                   किशन अहीर
                  जनता सेना राजस्थान 
      









Friday, 12 August 2016

आनंदमयी गैंग फिर से सक्रीय

आनंदमयी गैंग फिर से सक्रीय परंतु जनता सेना से अप्रत्यक्ष रूप से डरी हुई 

मो.ला. सु. वि.वि. उदयपुर में हो रहे छात्रसंघ चुनावो में आनंदमई गैंग के प्रमुख प्रमोद सामर के पुत्र नीरज समर के ABVP से चुनाव लड़ने व सामने एक निर्दलीय उमीदवार मयूरध्वज सिंह के भी ताल ठोकने पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है मयूरध्वज को जनता सेना के पदाधिकारी का समर्थन मिल रहा है जिस से आनद मई गैंग चुनाव में पूरी तरह से लगी हुई है तथा उनको दर ह की हर बार की तरह इस बार भी हार का सामना नहीं करना पड़े/

Thursday, 11 August 2016

बड़गाँव बाँध के विस्थापितों के पट्टे के सम्बन्ध में माननीय म. साहब रणधीर सिंह जी भींडर ने राज्य सरकार से किया सवाल

बड़गाँव बाँध के विस्थापितों के पट्टे के सम्बन्ध में माननीय म. साहब रणधीर सिंह जी भींडर ने राज्य सरकार से किया सवाल

प्रश्‍न-

1. बड़गॉंव बॉध के विस्‍थापितों जिन्‍हें धमानियॉ पंचायत के बन्‍जारी गॉव में बसाया गया, जिन्‍होंने उस चारागाह भूमि पर मका‍नादि भी बना लिये व बिजली कनेक्‍शन भी हो गये, उन के आज तक तीन पीढ़ी गुजर जाने पर भी पट्टे नहीं मिलने के क्‍या कारण हैं?
2. सरकार द्वारा ऐसी भूमि का रूपान्‍तरण कर कब तक उन विस्‍थापितों को पट्टे वितरित कर दिये जायेंगे?
उत्तर- 1. राजस्‍व (ग्रुप-3) विभाग राजस्‍थान जयपुर के पत्र क्रमांक प0 2 (239) राज/3186 दिनांक 14.6.89 द्वारा जारी राजकीय स्‍वीक़ृति के अनुसरण में जिला कलक्‍टर कार्यालय, उदयपुर के आदेश क्रमांक 2703-07 दिनांक 30.6.89 द्वारा ग्राम बंजारी के आ.नं. 233/6 रकबा 15 बीघा 14 बिस्‍वा भूमि का बडगांव बांध के विस्‍थापितों के लिए ग्राम पंचायत धमानियां को आवंटित की गई। आवंटित भूमि राजस्‍व अभिलेख में ग्राम पंचायत धमानियां के नाम दर्ज है।

उक्‍त प्रयोजन आवंटित भूमि के पट्टे विस्‍थापितों को ग्राम पंचायत स्‍तर से जारी किया जाना है। प्राप्‍त रिपोर्ट अनुसार विस्‍थापितों द्वारा ग्राम पंचायत में आवदेन प्रस्‍तुत नहीं किये गये हैं।

2. विस्‍थापितों द्वारा ग्राम पंचायत में आवेदन करने पर ग्राम पंचायत धमानियां द्वारा पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जाती है।


                                                                                          किशन अहीर 
                                                                                 जनता सेना राजस्थान

Tuesday, 9 August 2016

रोजड़ो की समस्या पे राज्य सरकार से किया सवाल

युवा दिलो की धड़कन, हमारे लोकप्रिय विधायक म. साहब रणधीर सिंह जी भींडर द्वारा  6 वे सत्र में पूछा गया सवाल 


प्रश्‍न-


1. क्‍या यह सही है कि प्रदेश में किसानों की फसलों को रोजडो द्वारा नुकसान पहुंचाना जा रहा है ? यदि हां, तो सरकार द्वारा इस समस्‍या के निदान हेतु अब तक क्‍या प्रयास किये।
2. क्‍या सरकार नरेगा के अन्‍तर्गत खेतों की बाउन्‍ड्रीवाल बनाकर रोजडों से फसलों को बचाने का विचार रखती है ? यदि हां, तो कब तक व नहीं, तो क्‍यों ? विवरण सदन की मेज पर रखें।
उत्तर-
(1) जी हा, वर्ष 2016-17 के लिए की गई बजट घोषणाओं में चारागाह एवं वन क्षेत्रों के अलावा महात्‍मा गांधी नरेगा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों की निजी भूमि की फसलों को आवारा पशुओं, रोजडों आदि से बचाने की एक नवीन योजना प्रारम्‍भ्‍ करने की घोषणा की गई है।

वन विभाग द्वारा वन्‍य जीवों के उनके प्राकृतिक आवास (वन क्षेत्रों व संरक्षित क्षेत्रों) से बाहर संभावित अधिकतम विचरण स्‍थलों को चिन्हित कर ऐसी सीमाओं पर प्राथमिकता से दीवार निर्माण कार्य विभिन्‍न योजनाओं के तहत कराया जा रहा है।

रोजडों की संख्‍या नियंत्रण के उपायों की दिशा में रोजडों के बंधियाकरण की एक प्रायोगिक परियोजना बनाई गई है। प्रथमत: इस योजना की व्‍यावहारिकता का परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है।

वर्तमान में फसलों को क्षति पहुचाने वाले रोजडों को प्रभावित कृषक के आवेदन पर मारने हेतु स्‍वीकृति दिये जाने का प्रावधान भी किया हुआ है।

उद्यान विभाग व कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसलों की सुरक्षा हेतु उनके खेत की तारबन्‍दी करने के लिए अनुदान देने हेतु किसी योजना में कोई प्रावधान नहीं है।  

(2) महात्‍मा गांधी नरेगा योजनानतर्गत पात्र काश्‍तकारों के खेतों में डिच कम बण्‍ड, सूखे पत्‍थरो से चिनाई, मड मोर्टार में चिनाई, थोर फैन्सिंग आदि के द्वारा मेडबंदी कराई जा रही है। 

                                                        किशन अहीर

                                                       जनता सेना राजस्थान


Sunday, 7 August 2016

हमेरपुरा में शमशान भूमि का नामांतरण करवाने की मांग

हमेरपुरा में
शमशान भूमि का नामांतरण करवाने की मांग 

 

Basic Details Of Your Grievance
Grievance Id
0516078768503
Grievance Date
21-May-2016
Full Name
कीशन लाल अहीर
Address
हमेरपुरा
Email Id
k.ahir2059@gmail.com
Owner Department
Revenue
Concern Department
Revenue
Grievance Description
हमारे गाव हमेपुरा मे शमशान भुमि की अवाप्ति के लिए उपखण्ड कार्यालय से आदेश की कारवाही हेतु।
Grievance Status
Under Progress
Service / Scheme
Village Level Issues (Name, New Revenue Village Declaration, Intervillage Disputes etc.)

दिनांक 25/07 /2016 

 

शिकायत का पुनःस्मरण करवाया गया 

जिसके बाद की रिपोर्ट 

 


Grievance Id

516078768503

Grievance Date

21-May-2016


Full Name

कीशन लाल अहीर

Address

हमेरपुरा
Email Idk.ahir2059@gmail.comOwner DepartmentRevenue
Concern DepartmentRevenue
Grievance Descriptionहमारे गाव हमेपुरा मे शमशान भुमि की अवाप्ति के लिए उपखण्ड कार्यालय से आदेश की कारवाही हेतु।
Grievance StatusUnder Progress

Service / Scheme Details

Village Level Issues (Name, New Revenue Village Declaration, Intervillage Disputes etc.)

Last Action Taken On File

action Allocated 25-Jul-2016

Currently Available At

Revenue - Tehsildar - Tehsil, Vallabhanagar

 

 


Friday, 5 August 2016

म. सा रणधीर सिंह जी भींडर द्वारा राज्य सरकार से 14वि विधानसभा के चौथे सत्र में पूछे गए सवाल का जवाब

म. सा रणधीर सिंह जी  भींडर द्वारा राज्य सरकार से 14वि  विधानसभा के चौथे सत्र में पूछे गए सवाल का जवाब



प्रश्‍न-


1 क्‍या सरकार ने नाथद्वारा से भटेवर रोड को राष्‍ट्रीय राज्‍य मार्ग घोषित कर दिया है यदि हां, तो फिर भटेवर से प्रतापगढ व मन्‍दसौर जोडने वाली रोड को भी राष्‍ट्रीय राज्‍य मार्ग घोषित क्‍यों नहीं किया गया जो कि इस सम्‍पूर्ण क्षेत्र को मध्‍य प्रदेश से जोडता है ?
2 क्‍या सरकार उक्‍त मार्ग को राष्‍ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का विचार रखती है यदि हां, तो कब तक व नहीं तो क्‍यों ?
उत्तर-
(1) जी हां। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 22 फरवरी, 2012 द्वारा पाली-मारवाड़-नाडोल-देसूरी-कुम्भलगढ़-हल्दीघाटी-नाथद्वारा-भटेवर राष्ट्रीय राजमार्ग 162 विस्तार घोषित किया गया है। भटेवर से प्रतापगढ़ मन्दसौर को जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाना केन्द्र सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है।

(2) उक् मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाना केन्द्र सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है।


                                             


                                               किशन अहीर 
                                               जनता सेना राजस्थान